फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   आचार सहिंता लगते ही बैनर पोस्टर हटाने की प्रक्रिया शुरु

आचार सहिंता लगते ही बैनर पोस्टर हटाने की प्रक्रिया शुरु

Mon, 11 Mar 2019 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
आचार सहिंता लगते ही बैनर पोस्टर हटाने की प्रक्रिया शुरु
होडल में बैनर पोस्टर हटाना शुरू
विज्ञापन

होडल। शहर में आचार संहिता लागू होते ही नगर परिषद ने राजनैतिक दलों, निजी विद्यालयों, डॉक्टरों, नर्सिंग होम आदि के बैनर पोस्टर, होर्डिंग हटाने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा नगर परिषद प्रशासन ने भविष्य में इस प्रकार के बैनर पोस्टर न लगाने को भी कहा।

नगर परिषद द्वारा शहर के चौराहों पर किसी भी महान पुरुष पुण्यतिथि और जयंती होने पर साफ-सफाई का काम कराया जाता है। इसके बाद लगी प्रतिमाओं पर बैनर और पोस्टर लगाने वालों का कब्जा हो जाता है। शहर के सभी चौराहों से सरकारी विभागों के अधिकारियों के वाहन भी निकलते हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी की नजर इन प्रतिमाओं के आसपास लगे पोस्टर आदि पर नहीं पड़ती है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार संहिता लगते ही नगर परिषद ने शहर के विभिन्न चौराहों पर लगी प्रतिमाओं व बिजली के खंभे व सरकारी इमारतों पर लगे बैनर पोस्टर आदि को हटवाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा सभी जगहों पर राजनैतिक दलों के स्लोगनों को मिटवाना भी शुरू कर दिया है। अगर कोई इस तरह से फिर से करता है तो उसकी वीडियोग्राफी कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed