{"_id":"5c2e3279bdec22571e0f96a2","slug":"61546531449-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विवाहिताओं को अधिक दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विवाहिताओं को अधिक दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज उत्पीड़न का आरोप, 10 के खिलाफ मामला दर्ज
हथीन। बहीन थाना क्षेत्र की निवासी दो महिलाओं ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। गांव रूपडाका निवासी रशमीना ने मुकदमा दर्ज कराया है ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे हैं। वे दहेज न देने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। रशमीना ने बहीन थाना में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा दूसरी ओर बहीन निवासी ज्योति उर्फ पूजा ने अपने पति मनोज, जेठ महाबीर, ससुर गोविन्द, सास सावित्री के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी वार्ड नम्बर पंद्रह नाईवाडा होडल के निवासी हैं। जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है। ब्यूरो
स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी पवन हुआ स्वागत
हथीन। जमशेदपुर में आयोजित इंडियन पावर लिफ्टिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पवन कुमार जैसे ही अपने पैतृक शहर हथीन पहुंचे उनका खेल प्रेमियों ने खासे उत्साह से स्वागत किया। पवन को खुली जीप में चुंगी मोड़ से उनके निवास तक ले जाया गया। उन्होंने यह गोल्ड मेडल डेड वेट लिफ्टिंग में 150 किलोग्राम वेट उठाकर प्राप्त किया। गोल्ड मेडल जीतने पर उनके पिता नरेश जांगिड और उनके परिवार में खुशी व उत्साह का माहौल है। इस मौके पर पवन कुमार के साथ रवि जांगिड, हरकेश शर्मा, कुलदीप सिंह, प्रदीप कुमार, जितेंद्र सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। ब्यूरो