{"_id":"5bf19daebdec2269a4150a79","slug":"61542561198-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के बयान से नाराज महिला कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के बयान से नाराज महिला कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के बयान पर महिला कांग्रेस इकाई में रोष
पलवल। दुष्कर्म के मामले में सीएम द्वारा दिए गए बयान से नाराज जिला महिला कांग्रेस की इकाई की महिला कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका। इकाई ने रविवार को हुडा सेक्टर दो में सीएम के खिलाफ प्रदर्शन कर बयान की निंदा की। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता सविता चौधरी ने कहा कि सीएम का इस तरह से बयान देना बेहद निंदनीय है। लड़कियां पहले लड़कों के साथ घूमती हैं, फिर लड़ाई या अनबन होने पर उसी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा देती हैं। चौधरी ने मांग की कि सीएम को अपने गलत बयान के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। सीएम मनोहर लाल शायद यह नहीं जानते कि महिलाएं लक्ष्मी का रूप होती हैं। माँ दुर्गा स्वरूप होती हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर सीएम ने इस बयान पर खेद व्यक्त नहीं किया तो वह सड़कों पर आकर प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर प्रियदर्शनी की जिलाध्यक्ष दीपिका चौधरी, हेमलता, सत्यवती, सावित्री, सीमा, प्रिया, जानवी, अनीता आदि रहीं।