{"_id":"5bf04f08bdec22694517e8f9","slug":"61542475528-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगो के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगो के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज
होडल। नगर परिषद द्वारा शहर में कराए जा रहे विकास कार्यों में रुकावट पैदा करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला ठेकेदार अब्बास खान की शिकायत पर दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में ठेकेदार खान ने बताया कि वह पिछले काफी समय से नगर परिषद होडल के विकास कार्यों की ठेकेदारी का कार्य करता है।14 नवंबर को उसके मजदूर रेलवे रोड नया नगला में कार्य कर रहे थे। उस दौरान हरवीर व शीशपाल द्वारा मजदूरों को कार्य करने से रोका गया। जानकारी मिलने वह नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता हरवीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। जहां आरोपियों ने उनके साथ बदसलूकी की। ठेकेदार का आरोप है कि उसके विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। ठेकेदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
50 हजार नकदी लूटने के मामले में केस दर्ज
होडल। बाइक सवार बदमाशों द्वारा गांव पैंगलतु निवासी एक किसान के साथ की गई 50 हजार नकदी के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। आरोप है कि किसान 18 नवंबर को अपनी बेटी की शादी के लिए सामान की खरीददारी करने के लिए जा रहा था। उसी दौरान दो बाइक सवारों ने पैसे खुले मांगने के बहाने नकदी लूट ली।ब्यूरो