फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ्यूबवेल वायर चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

्यूबवेल वायर चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Sat, 25 Aug 2018 06:12 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
्यूबवेल वायर चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार
ट्यूबवेल वायर चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

पलवल। चांदहट थाना पुलिस ने गांव तारका से खेतों पर लगे ट्यूबवेल वायर चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान गांव किठवाड़ी निवासी राहुल पुत्र सुभाष व मेहरचंद पुत्र रतन सिंह के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों ने तारका निवासी जगमोहन के खेतों पर लगे ट्यूबवेल की वायर को चोरी किया था। पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेस कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।


दहेज उत्पीड़न के मामले दर्ज
पलवल। कैंप थाना पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में विवाहिताओं की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न आरोप में डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जवाहर नगर कैंप निवासी रिंपी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी लगभग सात साल पहले खासपुरा मोहल्ला निवासी ललित कटारिया उर्फ रिंकू के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोग उसके पिता द्वारा दिए गए दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे और उससे और दहेज लाने की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसके पति ललित उर्फ रिंकू , सास कान्ता रानी , ननद पूजा और देवर हरीश ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति सहित चार नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही एक अन्य मामले में कैलाश नगर निवासी राखी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि दहेज को मांग को लेकर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति सहित 10 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed