{"_id":"5b65ea544f1c1be2588b4fc8","slug":"61533405780-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरूकुल के पास चल रहे शराब ठेके के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरूकुल के पास चल रहे शराब ठेके के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
गुरुकुल के पास चल रहे शराब ठेके के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन
-ठेका बंद कराने की मांग, सरपंच ने दिया आश्वासन जल्द होगा ठेका बंद
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। हसनपुर माहौली रोड पर गुरुकुल के पास चल रहे अवैध रूप से शराब ठेके के विरोध में शनिवार को लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। लोगों ने प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की तथा शराब के ठेके को बंद कराने की मांग की। लोगों का आरोप था कि यह ठेका ठेकेदार व पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध रूप से चल रहा है। इस देशी शराब ठेके का लाइसेंस सहनोली गांव का है, लेकिन मिलीभगत से यहां गुरुकुल के पास खोला हुआ है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस ठेके के कारण आसपास का माहौल खराब हो रहा है तथा आए दिन यहां रोड पर झगड़ा होता है। शराब पीने वाले शाम होते ही यहां मयखाना बना देते हैं तथा शराब पीकर आने जाने वालों को तंग करते हैं। महिलाओं पर गलत फब्तियां कसते हैं। यदि कोई रोकने का प्रयास करता है या विरोध करता है कि शराबी व ठेकेदार के आदमी झगड़ा करने पर उतर आते हैं। ग्रामीण रोशनलाल, हेतराम पंचायत समिति सदस्य, रामेश्वर, रोहतास बघेल, महावीर, मिथलेश, बिमलेश, हरबेजी, बंटी ने बताया कि इस बारे में कई बार पुलिस में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
गुरुकुल जाना हुआ छात्राओं का दूभर
गुरुकुल में लड़कियां छात्राएं पढ़ाई करने के लिए आती हैं। शराब के ठेके पर खड़े होकर मनचले छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं। इस कारण छात्राओं ने स्कूल आना ही बंद कर दिया। क्योंकि छात्राओं के विरोध करने पर झगड़ा हो जाता है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि ठेका बंद नहीं किया गया तो वे स्वयं इस पर ताला लगा देंगे। इसके बाद यहां कोई घटना घटी तो उसके लिए पुलिस और प्रशासन ही जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
ठेका संचालक नहीं दिखा पाया सरपंच को कागजात
लोगों के प्रदर्शन की सूचना के बाद भी स्थानीय पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची। लोगों ने काफी देर तक हंगामा किया। बाद में जानकारी मिलने पर सरपंच संदीप मंगला मौके आया। सरपंच ने शराब ठेके पर मौजूद कर्मचारियों से यहां ठेका चलाने के कागजात दिखाने को कहा, लेकिन वे नहीं दिखा पाए। उन्होंने कहा कि ठेका यहां नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से भी अपील की है कि ठेके को यहां से हटवाया जाए। वहीं आर्य समाज से जुड़े लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शराब का ठेका गुरुकुल के पास से शीघ्र बंद नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतर आएंगे। सरपंच द्वारा ठेका बंद कराने का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए।