{"_id":"60314b318ebc3ee8ee599794","slug":"5676-consumers-steal-electricity-worth-rs-14-crore-palwal-news-noi5668954133","type":"story","status":"publish","title_hn":"5676 उपभोक्ताओं ने की 14 करोड़ रुपये की बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5676 उपभोक्ताओं ने की 14 करोड़ रुपये की बिजली चोरी
विज्ञापन
होडल। उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के सरकार के प्रयास तो जारी हैं, लेकिन उन प्रयासों पर बिजली चोरों ने पानी फेर दिया है। हालांकि विभाग ऐसे उपभोक्ताओं को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चला रहा है, मुकदमे भी दर्ज करा रहा है और जुर्माना भी वसूल रहा है। इन कोशिशों के बावजूद विभाग का रिकार्ड देखा जाए तो पलवल सर्कल में अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 तक पलवल व नूंह जिले 5676 लोगों ने 14 करोड़ रुपये से अधिक की बिजली चोरी की है। हालांकि अब तक विभाग 4 करोड़ 86 लाख 97 हजार रुपये ही वसूल सका है।
पलवल डिवीजन के शहर पलवल, सर्वर वन पलवल, दीघोट सहित तीन उपमंडल कार्यालयों में 2,329 लोगों पर 5 करोड़ 59 लाख 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिसमें से 2 करोड़ 28 लाख 47 हजार की वसूली की जा चुकी है। वहीं होडल डिवीजन के उपमंडल कार्यालय होडल, हथीन, हसनपुर व मिंडकोला से 1676 उपभोक्ताओं पर 3 करोड़ 24 लाख 86 हजार रुपये का जुर्मान लगाया गया, जिसमें से एक करोड़ 12 लाख 16 हजार की वसूली की गई है। वहीं नूंह जिले के नूंह, झिरका फिरोजपुर, पुन्हाना, नगीना उपमंडल कार्यालयों के 1671 उपभोक्ताओं पर 5 करोड़ 36 लाख 79 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 1 करोड़ 46 लाख 34 हजार की वसूली की गई है ।
हालांकि बिजली निगम की तरफ से फरीदाबाद में स्थिति सिंचाई एवं बिजली पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। जुर्माना अदा करने के लिए 48 घंटे का समय दिया जाता है। इसके बाद अगर बिजली चोरी करने वाला उपभोक्ता उस समय भी अगर जुर्माना राशि का भुगतान नहीं करता तो विभाग द्वारा अदालत में केस दायर किया जाता है। इन सारी प्रक्रियाओं को अपनाने के बावजूद विभाग बिजली चोरी को नहीं रोक पा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन-
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली की सप्लाई उपलब्ध करवाई जा रही है। उपभोक्ताओं से बिजली चोरी नहीं करने की अपील भी की जाती है। वहीं ऐसे लोगों जो बिजली चोरी कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। - एसएस सांगवान, अधीक्षण अभियंता, पलवल सर्कल