{"_id":"6165c4128ebc3e5a24106663","slug":"55-fit-effigy-of-ravana-will-be-burnt-in-the-city-dussehra-festival-will-be-celebrated-again-after-two-years-due-to-corona-palwal-news-noi6100569186","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 55 फिट रावण का पुतला होगा दहन, कोरोना के कारण दो साल बाद फिर मनेगा दशहरा पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 55 फिट रावण का पुतला होगा दहन, कोरोना के कारण दो साल बाद फिर मनेगा दशहरा पर्व
विज्ञापन
नेताजी सुभाषचंद बोस खेल स्टेडियम में बनाया जा रहा रावण का पुतला।
- फोटो : Palwal
पलवल। दो साल बाद फिर से इस बार पलवल में दशहरा पर्व पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला दहन किया जाएगा। इतना ही नहीं शहर में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। हालांकि, इस बार शोभायात्रा अन्य सालों की तुलना में छोटी होगी। यात्रा में इस बार मात्र पांच झांकियां निकाली जाएंगी। इनमें भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, शिव परिवार, रावण तथा दुर्गा माँ की झांकी शामिल होगी। इस बार 55 फिट रावण का पुतला दहन होगा। कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन के तहत ही शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा।
दशहरा पर्व श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को मनाया जाएगा। नेताजी सुभाष खेल परिसर के मैदान में इस बार दशानन रावण का पुतला 55 फिट लंबा होगा। जबकि, कुंभकरण का पुतला 50 फिट और मेघनाद का पुतला 45 फिट ऊंचा बनाया जा रहा है। इन पुतलों का निर्माण बुलंदशहर के झाझर गांव निवासी जमील खान व उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है। जमील खान ने बताया कि इस बार कमेटी द्वारा थोड़ी देर से पुतलों का निर्माण करने का आर्डर मिला था। इसलिए जल्द कार्य करने के लिए 20 लोगों की टीम जुटी हुई है। पुतलों का निर्माण 13 अक्टूबर तक पूरा कर दिया जाएगा।
श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी के प्रधान सुशील कथूरिया ने बताया कि प्रशासन की तरफ से देरी से अनुमति मिली है। इस बार रामलीलाओं का मंचन तो नहीं हुआ, लेकिन शोभायात्रा पहले की तरह ही निकाली जाएगी। कोरोना के चलते दो साल तक पलवल में दशहरा पर्व नहीं मनाया गया। इस बार छोटे रूप में ही सही, लेकिन पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। कमेटी के तत्वावधान में शोभायात्रा की तैयारियां भी जोरशोर से चल रही हैं। शोभायात्रा 15 अक्तूबर को सराय पुख्ता स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से निकलेगी, जो शहर के विभिन्न हिस्सों व बाजारों से होती हुई महर्षि दयानंद चौक स्थित नेताजी खेल परिसर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। बनाए जाने वाले मंच पर कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाकर रखी जाएगी। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि दशहरा पर्व को मनाने के लिए आगे आएं, लेकिन कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।