फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   हिंदी का पेपर दे बच्चे नजर आए खुश

हिंदी का पेपर दे बच्चे नजर आए खुश

Mon, 11 Mar 2019 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
हिंदी का पेपर दे बच्चे नजर आए खुश
परीक्षा केंद्रों पर नकल फेंकने वालों को पीसीआर ने खदेड़ा
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की सोमवार को कक्षा 10वीं की हिंदी की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस ने सख्ती बरती और परीक्षा केंद्रों के आसपास मडरा रहे अन्य लोगों को व नकल फेंकने वालों को खदेड़ दिया। वहीं पेपर में सवाल आसान आने पर छात्रों के चेहरे खिले नजर आए। परीक्षा केंद्रों से निकलते ही परीक्षार्थी एक दूसरे से और अपने अभिभावकों से पेपर में पूछे गए सवालों पर चर्चा करते नजर आए।
बता दें कि जिले में परीक्षा के लिए 83 केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि परीक्षा शुरू होने के दौरान परीक्षार्थियों की संख्या कम थी और नकल फेंकने वाले युवाओं की संख्या ज्यादा थी। केंद्रों के आस-पास दुपहिया वाहनों के कारण पेपर शुरू होने और खत्म होने के दौरान काफी देर तक जाम लगा रहा। राजमार्ग पर आगरा चौक के समीप स्थित एक परीक्षा केंद्र के सामने से काफी देर तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। परीक्षा शुरू होने के बाद पुलिस की पीसीआर ने केंद्रों के दौरे शुरू किए और वहां एकत्र होने वाले युवाओं को तितर-बितर कर दिया। हालांकि ग्रामीण केंद्रों पर जब पीसीआर पहुंचती तो नकल फेंकने वाले तितर-बितर हो जाते और बाद में दोबारा सक्रिय हो जाते।
विज्ञापन


हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की बैठक हुई
पलवल। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स की जिला इकाई की बैठक सोमवार को जिला मुख्यालय में जिला सचिव रिशाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में रोवर-रेंजर मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान स्काउटिंग ज्वाइन करने वाले नए रोवर रेंजर ने नर सेवा और नारायण सेवा के उद्देश्य को अपनाते हुए समाज में काम करने तथा देश सेवा में तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। रिशाल सिंह ने स्काउटिंग गतिविधियों और नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर सभी का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर आरसी गौतम, मंजूर अहमद, आकाश, संजना, नेहा, सपना, भारती, सुरेंद्र, अमित, जगदीश मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed