{"_id":"5c5dc0efbdec227365149670","slug":"51549648111-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा उन्मूलन को लेकर मानपुर के स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा उन्मूलन को लेकर मानपुर के स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों और शिक्षकों दिलाई नशा उन्मूलन की शपथ
- मानपुर के स्कूल में लगाया कानूनी जागरूकता शिविर, निबंध लेखन प्रतियोगिता भी हुई
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा चेयरमैन अशोक कुमार वर्मा व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव डा. कविता कांबोज के मार्गदर्शन में शुक्रवार को शहीद रतीराम रावत राजकीय उच्च विद्यालय मानपुर हथीन में नशा उन्मूलन के लिए प्लेज टू क्विट अभियान के अंतर्गत विशेष कानूनी जागरूकता शिविर व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। पैनल अधिवक्ता जगत सिंह रावत व इंद्रजीत पी एल वी द्वारा लोगों को नशा उन्मूलन के लिए जागरूक किया गया।
जगत सिंह रावत ने छात्र व छात्राओं को नशा उन्मूलन नालसा योजना 2015 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उक्त योजना के तहत प्लेज टू क्विट अभियान के माध्यम से लोगों को नशा के दुष्परिणामों व नशा वृत्ति को छुड़वाने के उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। सिगरेट एवं अन्य तंबाकू प्रोडक्ट एक्ट(कोटपा) अधिनियम 2003 के बारे में भी जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान व शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के भीतर तंबाकू की बिक्री करना कानूनी अपराध है। तंबाकू पदार्थों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष विज्ञापन भी प्रतिबंधित हैं। अवयस्क को तंबाकू/मादक पदार्थ देने पर सात वर्ष की कैद व एक लाख जुर्माना भी किया जा सकता है।
शिविर में पैनल अधिवक्ता ने छात्रों और शिक्षकों को नशा उन्मूलन शपथ भी दिलवाई। शिविर के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया तथा स्कूल में चार सदस्यीय नशा उन्मूलन क्लब का गठन भी करवाया गया। निबंध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें प्रथम ईश्वर, द्वितीय हेमवती, तृतीय कृष्ण तथा चित्रकला में विशांत विजयी रहे। इस अवसर पर मुख्याध्यापक हेमराज व मनवीर सिंह, मोहन श्याम, अजीत सिंह, नरेश चंद, अमृत लाल, कुंती, श्याम सिंह, शिव दत्त, रणधीर सिंह, अशोक कुमार, श्याम सुंदर, सुंदर लाल, जयवीर आदि शिक्षक मौजूद रहे।