{"_id":"5c4361e1bdec22121f02f976","slug":"51547919841-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर प्रशिक्षण से ग्रामीण आंचल में छुपी प्रतिभाओं को निखारा जा सकता है: युवराज सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर प्रशिक्षण से ग्रामीण आंचल में छुपी प्रतिभाओं को निखारा जा सकता है: युवराज सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पलवल के खिलाड़ियों को तराशेंगे युवराज
- जिले में क्रिकेटर युवराज सिंह ने शुरू की क्रिकेट अकादमी
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा कि छोटे क्षेत्रों में स्थित ग्रामीण अंचल में काफी प्रतिभाएं छुपी हुई हैं। उन्हें आज बेहतर प्रशिक्षण देने की जरूरत है। यदि ग्रामीण अंचल में छुपी प्रतिभाओं को सही मौका मिले तो वे देश के लिए क्रिकेट खेलकर देश का झंडा ऊंचा कर सकते हैं। युवराज सिंह शनिवार को यहां अलीगढ़ रोड पर शुरू की गई युवराज क्रिकेट अकादमी के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
युवराज सिंह ने क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ करने के बाद जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों से बात की तथा उन्हें क्रिकेट के टिप्स बताए। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में यहां शुरू की गई इस क्रिकेट अकादमी में जिले की क्रिकेट प्रतिभाओं को और तराशकर देश के लिए तैयार करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा अभी तक 16 शहरों में क्रिकेट अकादमी शुरू की गई हैं। अकादमी के द्वारा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा, वहीं क्रिकेट जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ भी खेल सकेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मीयता व खेल भावना से खेलने की बात कही।
उन्होंने कहा कि लड़कियां भी क्रिकेट में अपना कैरियर बना सकती है। अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी अन्य अकादमियों के खिलाड़ियों के साथ भी खेल सकेंगे। उन्होंने कहा कि यहां प्रशिक्षण के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ वे स्वयं खेलेंगे और उन्हें खेल की बारीकियां बताएंगे। क्रिकेट में कैरियर बनाने की संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा कि अन्य खेलों की अपेक्षा क्रिकेट की तरफ युवाओं का ज्यादा आकर्षण है। युवराज सिंह को देखने के लिए जिले से काफी संख्या में लोग पहुंचे। उनकी सुरक्षा के लिए जिला पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके साथ ही युवराज के सुरक्षा कर्मी उन्हें सुरक्षा के घेरे में लिए रहे।