{"_id":"5c054186bdec2241ac3bca22","slug":"51543848326-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस जिस नाबालिग को खोज रही है, पंचायत ने उसी नाबालिग को लड़की पक्ष को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस जिस नाबालिग को खोज रही है, पंचायत ने उसी नाबालिग को लड़की पक्ष को सौंपा
Updated Mon, 03 Dec 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुपचुप पंचायत बिठाकर नाबालिग को परिजनों का सौंपा
- आरोपी युवक का पिता अभी भी है जेल में
हथीन। हथीन उपमंडल के एक गांव से जिस नाबालिग किशोरी का अपहरण किया गया उसे अभी तक पुलिस खोज ही रही थी कि आरोपी पक्ष ने गुपचुप तरीके से पंचायत बिठाकर नाबालिग लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया। जबकि इस मामले में आरोपी युवक का पिता जेल में है। वहीं दूसरी ओर दोनों पक्षों में समझौता होने की बात से पुलिस अभी तक अनभिज्ञ बनी हुई है।
उटावड पुलिस चौकी प्रभारी यासिर खान ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड में अभी तक नाबालिग लड़की की बरामदगी नहीं हुई है। उक्त लड़की का 19 अक्टूबर को कथितरूप से अपहरण किया गया था। उसके अपहरण के मामले में एक युवक, उसके पिता और भाई के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में युवक के पिता को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। परन्तु लड़की बरामद नहीं हो पायी। दो दिन पूर्व अचानक लड़की को पंचायत में लाकर आरोपी पक्ष ने लड़की पक्ष को सौंप दिया। एक महीने से ज्यादा समय तक उक्त नाबालिग विभिन्न स्थानों पर रही। अब पंचायती फैसले के बाद दोनों ही पक्ष चुप्पी साधे हुए हैं। हथीन उपमंडल का यह पहला मौका नहीं है जब पंचायती फैसले करके मुकदमे का निपटारा किया गया है। इलाके में अधिकतर मुकदमे पंचायती फैसले के अनुरूप निपटाए जाते हैं।