{"_id":"5bec5a79bdec22693e5a4b74","slug":"51542216313-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो स्थान पर दिया चोरी की घटनाओं को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दो स्थान पर दिया चोरी की घटनाओं को अंजाम
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने दो स्थान पर दिया चोरी की वारदात को अंजाम
होडल । थाना हसनपुर क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पीड़ित लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरी की पहली वारदात गांव खाम्बी में स्थित ग्राम पंचायत के मिनी सचिवालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने उसमें रखे पंचायत के रिकॉर्ड के साथ बैटरी, इन्वर्टर, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने गांव की सरपंच हेमलता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी वारदात गांव भेंडोली की है, जहां पर बिजली के सामान की एक दुकान से चोर बिजली उपकरणों सहित हजारों रुपये के समान को चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार मनीष की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
खेत में रखी धान की फसल चोरी
होडल। गांव जटौली में एक किसान के खेतों में कटे हुए तीन एकड़ की धान की फसल को अज्ञात बदमाश चोरी करके फरार हो गए। सुबह जब किसान पृथ्वी पुत्र प्यारे लाल खेतों में गया तो उसे फसल की चोरी होने की जानकारी मिली। किसान ने पुलिस को शिकायत देकर चोर की तलाश करने की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में किसान पृथ्वी ने बताया कि उसने देर शाम तक खेत में कार्य किया था। कार्य पूरा करके खेत में कटी पड़ी तीन एकड़ की धान की फसल छोड़ कर घर आ गया। जब सुबह वह खेत में फसल को मंडी ले जाने को पहुँचा तो फसल गायब थी। ब्यूरो