{"_id":"5bd5e61dbdec2269695d9523","slug":"51540744733-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीस घंटे बाद भी नहीं मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हत्या की जाँच अधर में लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीस घंटे बाद भी नहीं मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हत्या की जाँच अधर में लटकी
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीस घंटे बाद भी नहीं मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जांच अधर में
हथीन। समीपवर्ती गांव पूठली में शनिवार को एक युवक की पेड़ से लटकी लाश के मामले में मृतक भगत सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं मिल पाई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऑनलाइन करने का दावा किया है लेकिन जांच अधिकारी को पोस्टमार्टम के तीस घंटे बाद भी रिपोर्ट नहीं मिली है। जांच अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि मेडिकल अफसरों से इस बारे में कई बार संपर्क किया गया है। रिपोर्ट न मिलने से जांच अधर में लटकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस दोनों पहलुओं ने जांच कर रही है।युवक की हत्या हुई है या फिर उसने फांसी लगाई है इसकी पुष्टि सब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बिसरा जांच एवं एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। पुलिस का कहना है कि पुख्ता प्रमाण मिलें तो आरोपी जगमाल को गिरफ्तार किया जायेगा। आरोपी जगमाल मूलरूप से गांव तिगरा जिला गुरुग्राम का मूल निवासी है, उसने पूठली और आलूका गाँव में कृषि भूमि ली हुई है। सूत्रों के मुताबिक मृतक के पिता हरिसिंह से एक एकड़ कृषि भूमि आरोपी जगमाल ने खरीदी थी। मृतक भगत सिंह या उसके परिवार के साथ कथित रंजिश के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।