{"_id":"5bb25aae867a557f02568117","slug":"51538415278-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेती चोरी कर जा रहे दो डंपर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेती चोरी कर जा रहे दो डंपर काबू
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
रेती चोरी कर जा रहे दो डंपर काबू
पलवल। अपराध जांच शाखा पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग जगह से रेती से भरे दो ओवरलोड डंपरो को काबू किया है। पुलिस ने एक के चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक चालक पुलिस को देख मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीआईए में कार्यरत एएसआई शहीद अहमद के अनुसार उन्होंने दो डंपरो को गांव बामनीखेड़ा के समीप काबू किया, जिनमें यमुना से चोरी की गई रेती भरी हुई थी। पुलिस ने चालक जिला अलीगढ़ के गांव गुंडवास निवासी इसताम को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा चालक पुलिस को देख मौके से फरार हो गया।
दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी, मामला दर्ज
- पीड़िता से दोस्ती कर उसे नशीला पदार्थ पिला दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। छात्रा से दोस्ती कर नशीला पदार्थ पिला दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बना धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी सहेली व मुख्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी कमला देवी के अनुसार एक 21 वर्षीय लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह एक निजी कालेज में बीएससी की छात्रा है। कुछ महीने पहले वह अपनी सहेली के साथ शादी समारोह में गई थी। शादी समारोह के दौरान पीड़िता की दोस्ती गांव रसूलपुर निवासी लोकेश से हो गई। पीड़िता की सहेली के माध्यम से लोकेश व उसकी दोस्ती बढ़ती गई और आपस में फोन पर बातें होने लगी। पीड़िता का आरोप है कि 17 अप्रैल 2018 को लोकेश ने फोन करके उसे बंसल नर्सिंग होम के निकट अपने दोस्त आकाश के घर बुलाया। जब आकाश के घर लोकेश से मिलने पहुंची तो लोकेश ने उसे कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाया। जिससे पीड़िता बेहोश हो गई। लोकेश ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो खींचे तथा विडियो बनाई। पीड़िता ने जब इस बात का विरोध किया तो लोकेश ने उसे फोटो व विडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दी, जिससे पीड़िता चुप रही। लोकेश से परेशान होकर पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की मदद से पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल प्रशिक्षण कराने के बाद उसकी सहेली व दुष्कर्म के मुख्य आरोपी लोकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।