फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   31 को पलवल में लगेगा अधिकारों का मेला

31 को पलवल में लगेगा अधिकारों का मेला

Tue, 28 Aug 2018 09:12 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
31 को पलवल में लगेगा अधिकारों का मेला
चाइल्ड फेंडली पुलिस सादा वर्दी में करेगी बच्चों से पूछताछ
विज्ञापन

-31 अगस्त को पलवल में लगेगा अधिकारों का मेला
-मेले में 36 विभागों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा लोगों को: अशोक वर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिला सत्र एवं न्यायाधीश अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 31 अगस्त को एमवीएन विश्वविद्यालय सुबह आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक अधिकारों का मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एके मित्तल मुख्य अतिथि होंगे। इससे पहले श्री एके मित्तल महिला पुलिस थाना में चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस स्टेशन की भी शुरूआत करेंगे। जिसमें बच्चों के लिए खिलौने व किताबों का इंतजाम होगा। जिसमें पुलिस सादा वर्दी में खेल- खेल में बच्चों से पूछताछ करेगी।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने मंगलवार को एडीआर सेंटर में पत्रकारों को इस बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि अधिकारों का मेला कार्यक्रम में करीब 36 विभागों से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं व एनजीओ की मदद से लोगों को विभिन्न सेवाओं और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया जाएगा। अधिकारों का मेला में जिला प्रशासन के सहयोग से लोगों को विभिन्न योजनाओं का मौके पर ही लाभ दिया जाएगा। कार्यक्रम में लोगों को करीब पांच हजार पौधे निशुल्क वितरित किए जाएंगे। लोगों को स्वच्छता की ओर ले जाने के उद्देश्य से पॉलिथीन कैरी बैग त्यागने के लिए कपड़े से बने बैग वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डीएलएसए का प्रयास है कि इस मेले मेें अधिक से अधिक लोग आएं तथा सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि महिला थाने के एक कमरे को चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस स्टेशन के रूप में तैयार किया गया है, जहां बच्चों से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा यहां पर पुलिस विभाग के कर्मचारी सादी वर्दी में पूछताछ करेंगे। इसका उद्घाटन 31 अगस्त को जस्टिस एके मित्तल द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण की सचिव डॉ. कविता कांबोज ने बताया कि अधिकारों का मेला में सभी इंतजाम इको फ्रेंडली होंगे। लोगों की सुविधा के लिए 15 पंजीकरण डेस्क मुख्य द्वार के पास स्थापित किए जाएंगे, जहां मेले में आने वाले प्रत्येक नागरिक का पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए लोगों को विभिन्न प्रकार की सहायता और मदद के लिए 250 स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कैंप लगाकर 37 गांवों के विभिन्न लोगों का अलग-अलग योजनाओं के लिए चयन कर लिया गया है। इन लाभपात्रों को अधिकारों के मेले में सीधा लाभ प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र के लोगों को मुनादी आदि से अधिकारों के मेले के आयोजन के संबंध में जानकारी दी जा रही है। मेले में स्वास्थ्य व आयुष विभाग की ओर से निशुल्क जांच कैंप लगाया जाएगा, जिसमें क्रॉनिक बीमारियों का इलाज किया जाएगा। कैंप में छह वर्ष से पंद्रह वर्ष तक की आयु के बच्चों तथा बुजुर्गों को निशुल्क चश्मा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed