फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों पर नजर रखने के दिए आदेश

अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों पर नजर रखने के दिए आदेश

Sat, 04 Aug 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों पर नजर रखने के दिए आदेश

विज्ञापन

मोस्टवांटेड अपराधियों की सूची बनाकर विशेष अभियान चलाएं : एडीजीपी
-अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों पर नजर रखने के दिए आदेश
-एडीजीपी कानून व व्यवस्था मोहम्मद अकील ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक
-जिले के गांवों के सरपंचों से मांगा कांवड़ियों की सुरक्षा में सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। प्रदेश के सहायक पुलिस महानिदेशक कानून एंड व्यवस्था मोहम्मद अकील ने जिले के पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखें। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पुलिस गश्त होनी चाहिए तथा पुलिस नाके लगाए जाएं, ताकि कोई भी अपराधी पुलिस के हाथों से बचकर न निकल पाए। मोहम्मद अकील ने पुलिस कप्तान को आदेश दिए कि जिले में आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की सूची तैयार करें तथा उन पर निगरानी रखवाएं। मोहम्मद अकील शनिवार को जिला सचिवालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले के पुलिस कप्तान वसीम अकरम भी मौजूद रहे।
मोहम्मद अकील ने कहा कि थानों और चौकियों में शिकायतें लेकर आने वाले लोगों से नरमी से पेश आएं तथा उनकी शिकायत पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करें। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाए। उन्होंने आदेश दिए कि जिले के मोस्टवांटेड की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाकर उन्हें जल्द गिरफ्तार करें। दूसरे राज्यों से यहां आकर वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों पर भी निगरानी रखें। उन्होंने महिला अपराधों पर विशेष तौर पर नजर रख उन पर अंकुश लगाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बाद में सहायक पुलिस महानिदेशक ने जिले के गांवों के सरपंचों के साथ भी बैठक ली। बैठक में जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा भी मौजूद रहे। सरपंचों से उन्होंने नौ अगस्त तक चलने वाले कांवड़ियों के कार्यक्रम में अपना सहयोग देने को कहा। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों में अपना सहयोग दें। उन्होंने सरपंचों से अपील की कि गांवों में लगाए जाने वाले कांवड़ शिविरों में भी पूरे इंतजाम रखें तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखवाएं। महिला कांवड़ियों की विशेष सुरक्षा की जाए तथा शिविरों में उनके लिए अलग से इंतजाम किए जाएं। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मोहम्मद अकील ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। पुलिस पूरी निष्ठा से अपना काम कर रही है। पिछले दिनों में कई बड़ी वारदातों का खुलासा हुआ है तो जो वारदातें हुई हैं, उनको जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed