फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   पौध रोपण में हिस्सा लेने पुलिस कप्तान पहुंचे साइकिल पर

पौध रोपण में हिस्सा लेने पुलिस कप्तान पहुंचे साइकिल पर

Sat, 28 Jul 2018 09:00 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
पौध रोपण में हिस्सा लेने पुलिस कप्तान पहुंचे साइकिल पर
पौध रोपण में हिस्सा लेने पुलिस कप्तान पहुंचे साइकिल पर
विज्ञापन

-सरपंचों से कहा पौधे भी रोपे और गाड़ियां कम चलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। गांव टहरकी में स्थित आरोग्या गौशाला में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जिला पुलिस कप्ताल वसीम अकरम ने भी पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पुलिस कप्तान साइकिल चलाकर करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने मौजूद गांवों के सरपंचों को गांवों में ज्यादा से पौधे रोपने तथा पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए गाड़ियों का प्रयोग कम करने की अपील की। उन्होंने सरपंचों से कहा कि वे गांवों में पौधे तो रोपे ही साथ ही प्रयास करें कि गाड़ियों को भी कम चलाएं। ज्यादा जरूरी हो तो ही गाड़ियां चलाएं। गाड़ियों के प्रदूषण से वातावरण खराब होता है। गाड़ियों का धुआं लोगों के स्वास्थ्य को खराब करता है। उन्होंने कहा कि पौधे रोपने के बाद उसकी देखभाल भी करें तथा समय-समय पर आकर पौधों में पानी दें।
इस अवसर पर दुर्गापुर गांव के सरपंच धर्मेंद्र तेवतिया, धतीर के सरपंच सोहन लाल, टहरकी के सरपंच कर्म चंद, दहलाका से प्रवीण, किशोरपुर से पूरन लाल, छज्जूराम, हरवंश नंबरदार, प्रताप, आचार्य सुनील मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं गांव रजोलका में स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसर में फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। इस अवसर पर गांव के युवा समाजसेवी सुनील रजोलका, धीरज कुंडू, सुनील कुंडू, पवन, संदीप व जयपाल विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed