{"_id":"6262dadaa5a4765e68520f65","slug":"50-thousand-prize-sharp-shooter-and-accomplice-arrested-palwal-news-noi6444240151","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार का इनामी शार्प शूटर और साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार का इनामी शार्प शूटर और साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। एक फिटनेस जिम के पास 26 जून 2021 को अलावलपुर निवासी अनूप की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस अपराध जांच शाखा टीम ने 50 हजार के इनामी बदमाश मनोज उर्फ मन्नू पन्हैडा खुर्द फरीदाबाद तथा राहुल पुत्र राजवीर गदपुरी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
अपराध जांच शाखा प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अलावलपुर निवासी अनूप की हत्या अपने साथी आरोपी कैलाश डागर अलावलपुर के साथ रंजीश के के कारण कैलाश, प्रशांत लखन उर्फ ज्ञानी के साथ मिलकर शहर पलवल स्थित फिटनेस जिम के पास की थी। जिस संबंध में लोकेश निवासी अलावलपुर की शिकायत पर थाना शहर पलवल में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था। इसके अलावा आरोपी राहुल, मनोज उर्फ मन्नु पन्हेडा यशवीर दिघोट के घर में घुसकर गोलियां मारकर हत्या की वारदात में भी शामिल रहे। जिन्हें पहले ही यशवीर हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
आपराधिक रिकॉर्ड के मुताबिक मनोज उर्फ मन्नू पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी व शास्त्र अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज है। मनोज, दयाचन्द उर्फ डीलर व टेकंन्द ने मिलकर सितम्बर 2020 में नोएडा में जैकी व अरुण पन्हेड़ा की गोली मार कर हत्या कर दी थी। जिस पर आरोपी मनोज उर्फ मन्नू पन्हेड़ा पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मनोज उर्फ मन्नू व राहुल आमरू दोनों कौशल व टेकचन्द के मुख्य शार्प शूटर है।