फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   गोतंत्र दिवस पर चारों जिलों की पुलिस को किया अलर्ट

गोतंत्र दिवस पर चारों जिलों की पुलिस को किया अलर्ट

Sat, 26 Jan 2019 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
गोतंत्र दिवस पर चारों जिलों की पुलिस को किया अलर्ट
चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस आज, जगह-जगह की गई नाकेबंदी
- समारोह के लिए चारों जिलों की पुलिस अलर्ट
- पुलिस महानिरीक्षक ने दिए वाहनों की जांच के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दक्षिणी रेंज रेवाड़ी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाघव ने रेंज के रेवाड़ी, नूंह, महेंद्रगढ़ व पलवल जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया है। पुलिस की चौकन्नी निगाहें चप्पे-चप्पे पर हैं। वहीं दूसरी ओर, सार्वजनिक जगहों पर जांच की जा रही है। शुक्रवार से किसी भी जिले में दूसरे जिले की तरफ से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच शुरू कर दी गई। गणतंत्र दिवस पर कोई आपराधिक घटना न हो इसे ध्यान में रखते हुए चारों जिलों की पुलिस आपस में भी संपर्क में रहेगी।
पुलिस कप्तान विनोद कौशिक ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर शहर के चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी कर दी गई है। वाहन चालकों की जांच की जा रही है। चालकों के लाइसेंस नंबर, ड्राइवर का नाम और उसका पता पुलिस गहनता से जांच कर रही है। इतना ही नहीं, पुलिस बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों, होटलों-ढाबों, मॉल्स और धर्मशालाओं सहित तमाम सार्वजनिक जगहों की कड़ी चेकिंग कर रही है। इसके अलावा, बाजार और भीड़भाड़ वाली जगहों पर अराजक तत्वों की धरपकड़ के लिए सशक्त अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने नौकर, किरायेदार और एसटीडी बूथ व साइबर कैफे संचालकों की जांच पड़ताल का अभियान भी छेड़ा हुआ है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाघव ने चारों जिलों के एसपी को अलर्ट किया है, ताकि वे अपने-अपने जिले में पुलिस को गणतंत्र दिवस पर चौकन्नी रखते हुए जांच कराएं ताकि कोई वारदात न हो।
विज्ञापन


नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम होगा कार्यक्रम
पलवल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। स्टेडियम में जहां टेंट लगाने, सफाई व्यवस्था आदि की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, वहीं आतंकी संगठनों द्वारा गड़बड़ी फैलाए जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिले में राजमार्ग व अन्य लिंक मार्गों पर नाके लगाकर पुलिस ने जांच अभियान शुरू कर दिया है। समारोह में मुख्य अतिथि फरीदाबाद मंडल आयुक्त डॉ. जी अनुपमा होंगी। समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल हो चुकी है। अब पलवल सहकारी चीनी मिल, कृषि विभाग, पुलिस विभाग, लोक संपर्क विभाग, वन विभाग आदि अपनी झांकियां तैयार करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed