फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   पीड़ति आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खा रहे पुलिस के यहां चक्कर

पीड़ति आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खा रहे पुलिस के यहां चक्कर

Sun, 30 Dec 2018 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
पीड़ति आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खा रहे पुलिस के यहां चक्कर
आरोपियों की गिरफ्तार की मांग में भटक रहे पीड़ित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के गांव धतीर में ऑटो में सवार होकर जा रही एक महिला के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट तथा चालक से रुपये लूटने के मामले में गिरफ्तारी न होने से पीड़ितों को दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। पीड़ितों ने अब जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कौशिक से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत में ऑटो चालक भिकीराम ने कहा है कि वह ऑटो चलाता है। 10 दिसंबर को वह अपने पड़ोस की महिलाओं को लेकर समीप के गांव शादी-समारोह में गया था। वापसी में चार-पांच युवकों ने ऑटो को रुकवा लिया व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर ऑटो को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा चालक से 700 रुपये व महिलाओं से उनके आभूषणों को लूटकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपियों की पहचान गांव घुघेरा निवासी राजीव व जोगेंद्र के रुप में हुई। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, परंतु 20 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया है। शिकायत में कहा गया कि आरोपियों के परिवार वाले राजीनामा बनाने के लिए उन पर दबाब बना रहे हैं तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed