{"_id":"5b9d466e867a557eb34146cb","slug":"41537033838-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ
पलवल। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने शनिवार को लगभग 1 करोड़, 2 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया। मंगला ने पलवल विधानसभा क्षेत्र के गांव रूंधी में लगभग 32 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पशु अस्पताल व लगभग 24 लाख रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी सड़क से बीपीएल परिवारों के प्लाटों तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। मंगला ने लगभग 08 लाख रुपये की लागत से बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, लगभग 16 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन, लगभग 15 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित गांव की फिरनी और लगभग 7 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया।
इस मौके पर मंगला ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मेरिट आधार पर नौकरियों की नीतियों के परिणामस्वरूप हजारों युवाओं को रोजगार मिला है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान केवल योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. प्रदीप शर्मा, डा. संजय शर्मा, डा. महेश शर्मा, डा. तरूण, पलवल ब्लॉक पंचायत समिति के चेयरमैन प्रेमचंद शर्मा, पलवल मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणबीर सिंह मनोज, निगरानी समिति पलवल के चेयरमैन मुकेश सिंगला, केशव अवतार, गांव की सरपंच महेंद्री देवी, पूर्व सरपंच गिर्राज, पंडित नत्थाराम, मास्टर नेतराम, लाला नंबरदार, भंवर श्याम, सरपंच रामी, सरजीत, योगेश, यशपाल, नंबरदार नरेंद्र और अजीत सरपंच आदि थे।