फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   सोशल मीडिया पर दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Sat, 01 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
हथियार दिखाकर सोशल मीडिया पर धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
होडल । चार माह पूर्व हसनपुर अनाज मंडी में बारदाने के बंटवारे को लेकर हुए झगडे़ का मामला थमने का नाम नही ले रहा है ।थाना पुलिस ने गांव माहौली के समस्त गांव वासियों की शिकायत पर गोली कांड के मामले में आरोपी रहे एक युवक को जमानत पर छूटने के बाद सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी व दहशत फैलाने के मामले में तीन नामजद व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 अप्रैल हसनपुर की अनाज मंडी में आढ़तियों के बीच बारदाने को लेकर मामूली सी कहासुनी हो गई थी, इसी दौरान गोली चली जिसमें गांव माहौली निवासी कृष्ण, अशोक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने मामले में आरोपी रहे कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । बृहस्पतिवार को गांव माहौली के समस्त ग्राम वासियों की तरफ से दी शिकायत बताया गया कि गोलीकांड आरोपी रहे राहुल पुत्र कर्ण सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर हथियारों को दिखाते हुए धमकी दे रहा है। गांव के लोगों की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए राहुल पुत्र कर्ण सिंह, प्रवीण, पुत्र दौलत ,राधे निवासी गुलावत के खिलाफ जान से मारने अवैध हथियार रखने व आई टी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed