{"_id":"5b814cc642c792462d13478a","slug":"41535200454-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार
Updated Sat, 25 Aug 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार
पलवल। महिला थाना पुलिस ने इस्लामाबाद से एक मनचले युवक को एक युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने व फोन कर उसे तंग करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है। महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि एक युवक उसका पीछाकर उसके साथ छेड़छाड़ करता है और फोन कर उसे तंग भी करता था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को इस्लामाबाद से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान इस्लामाबाद निवासी सोनू पुत्र दरबारी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।