{"_id":"5b79ace642c79246695ccb5e","slug":"41534700774-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। अपराध जांच शाखा पुलिस ने मुखबिर खास की सुचना पर रविवार को सैनी नर्सरी सोहना रोड के समीप से बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य को काबू किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि उन्हें मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि पलवल सोहना रोड के समीप दो बाइक चोर खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी की चार बाइक भी बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान गांव काशीपुर निवासी राहुल और दीपक के तौर पर हुई है तथा आरोपी दीपक पहले भी कई बार चोरी के मामलों में जेल जा चूका है।