{"_id":"5b65eb174f1c1b572f8b8399","slug":"41533405975-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली न जलाने वाले किसानों को स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली न जलाने वाले किसानों को स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पराली न जलाने वाले किसानों को स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी और सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो ने संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। लिखी ने बताया कि पराली न जलाने के अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले किसानों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित करवाया जाएगा।
डॉ. लिखी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने जिलों में पराली जलाने के मामले में संवेदनशील गांवों की सूची बनाएं और वहां पर किसानों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि पराली नहीं जलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की मॉनिटरिंग प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दी जा रही है। ऐसे में वे इस कार्य को गंभीरता से लें।
उन्होंने कहा कि वे किसानों को विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी के बारे में जागरूक करें। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पराली नहीं जलाने के प्रति जागरूकता के लिए स्कूली बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाएं।
विज्ञापन
सरो ने निर्देश दिए कि विभाग द्वारा किए जा रहे रात्रि ठहराव कार्यक्रमों में कृषि विभाग के अधिकारियों को शामिल किया जाए और लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ पराली नहीं जलाने के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार के लिए स्थापित किए गए लगभग 900 होर्डिंग पर कृषि विभाग द्वारा जागरूकता हेतू प्रचार सामग्री लगाई जाएगी। उन्होंने विभाग की भजन मंडलियों को भी अपने गीतों के माध्यम से किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।
वीडियो कांफ्रेंस में कृषि विभाग के निदेशक डीके बेहरा और सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक कुलदीप सैनी भी मौजूद थे।
-------