{"_id":"5b48ea1a4f1c1b3b748b472e","slug":"41531505178-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो-आबा कंपनी को बैंक द्वारा लोन की राशि न चुकाने पर किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो-आबा कंपनी को बैंक द्वारा लोन की राशि न चुकाने पर किया सील
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो-आबा कंपनी को बैंक द्वारा लोन की राशि न चुकाने पर किया सील
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आलापुर के सामने स्थित घी मक्खन बनाने वाली दो-आबा कंपनी को एसबीआई बैंक ने सील कर दिया है। कंपनी पर बैंक का करोड़ों रुपये लोन बताया गया है। दिल्ली से आई बैंक की टीम ने कंपनी को पुलिस की सुरक्षा में सील किया। कंपनी के सील करने के बाद कंपनी में कार्य करीब 70 कर्मचारी बेरोजगार हो गए।
कंपनी निदेशक रमेश ने बताया कि दोआबा कंपनी पर एसबीआई बैंक का 55 करोड़ लोन था, जिसे कंपनी नहीं दे पाई तो बैंक ने बृहस्पतिवार को कंपनी को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि गत दिनों कंपनी द्वारा बनाया गया 35 करोड़ का माल सरकारी निधि के चलते नहीं बिक पाया तथा खराब हो गया था। जिस कारण कंपनी को लोन लेना पड़ा जिसे कंपनी समय से नहीं भर पाई तो कंपनी को सील कर दिया गया। कंपनी में घी, मक्खन व दूध से प्रोटीन बनाया जाता था। कंपनी में करीब 60-65 कर्मचारी काम कर रहे थे जो अब बेरोजगार हो चुके हैं। कंपनी को डीसी पलवल के आदेश पर सील किया गया है। भवनकुंड पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मवीर ने बताया कि कंपनी को शील करने के लिए पुलिस की तरफ से पूरी सुरक्षा दी गई ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे।