फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   40 thousand withdrawn from the account by changing the ATM card, case registered

Palwal News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 40 हजार, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
40 thousand withdrawn from the account by changing the ATM card, case registered
पलवल (संवाद)। शहर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। नया मामला रेलवे रोड का है, जहां एक एटीएम बूथ में दो युवकों ने पारस नाम के लड़के को झांसे में लेकर खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


शिव कॉलोनी निवासी पारस ने बताया कि वह देर रात एटीएम से पैसे निकालने गया था। बूथ में पहले से दो युवक खड़े थे। जब वह पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी दोनों युवकों ने बातचीत में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और नकली कार्ड थमा दिया। पारस को उस समय शक नहीं हुआ। पैसे नहीं निकले तो वह घर चला गया। कुछ देर बाद ही पारस के पिता अनोज कुमार के मोबाइल पर खाते से पैसे कटने के लगातार संदेश आने लगे। आरोपियों ने 10-10 हजार रुपये कर चार बार में कुल 40 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। पीड़ित परिवार ने तुरंत बैंक को सूचना देकर एटीएम कार्ड को बंद करवाया। इसके बाद कैंप थाना पहुंचकर शिकायत दी। थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed