{"_id":"57d7e2ae4f1c1b932cd48118","slug":"396-confirmed-malaria-fever-1600","type":"story","status":"publish","title_hn":"396 में मलेरिया की पुष्टि,1600 को बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
396 में मलेरिया की पुष्टि,1600 को बुखार
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Tue, 13 Sep 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
fever
- फोटो : amar ujala
वायरल फीवर लोगों के जी का जंजाल बना हुआ है। क्या आम क्या खास सभी को इसने अपनी चपेट में लिया हुआ है।
विज्ञापन
वैसे तो इस सीजन में प्रति वर्ष वायरल का प्रकोप रहता है, लेकिन इस वर्ष यह जानलेवा बना हुआ है। आलम यह है कि चाहे सरकारी अस्पताल हो यो प्राइवेट नर्सिंग होम तथा क्लीनिक सभी जगह भीड़ लगी हुई है।
दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला स्तरीय सिविल अस्पताल में 2400 से अधिक मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। जिनमें से 1600 से अधिक बुखार से प्रभावित थे।
विज्ञापन
यानि कि दो तिहाई लोगों को बुखार था। यहां वायरल फीवर के साथ-साथ मलेरिया का भी असर है। कुछ रोगी डेंगू व चिकनगूनिया से भी प्रभावित बताए जा रहे हैं। हालांकि सरकारी अस्पताल की जांच में किसी को भी डेंगू से प्रभावित नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
----
