{"_id":"60ed8ae78ebc3e651565a32a","slug":"37-lakhs-cheated-from-shoe-trader-in-the-name-of-getting-job-palwal-news-noi5932031148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर जूता व्यापारी से 37 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर जूता व्यापारी से 37 लाख ठगे
विज्ञापन
पलवल। नौकरी लगवाने के नाम पर जूता बेचने वाले व्यापारी से 37 लाख रुपये ठग लिए। व्यापारी ने कैंप थाना पुलिस में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि पलवल की आदर्श कॉलोनी निवासी मोहित राज ने शिकायत में कहा कि वह जाट धर्मशाला के सामने जूता बेचने का काम करता है। साल 2017 के नवंबर माह में यूपी के मथुरा जिला स्थित गांव बाद निवासी लखन प्रसाद जूते खरीदने आया। बातों ही बातों में कहने लगा कि स्काउट एंड गाइड में कई बेरोजगारों की नौकरी लगवाई है। करीब 4 दिन बाद लखन प्रसाद का फोन आया और कहा कि स्काउट एंड गाइड में चार-पांच पद रिक्त हैं। नौकरी लगवाने पर 10 लाख की मांग की। आरोपी के झांसे में आकर नितिन, राकेश, सुमित और निशांत की नौकरी के लिए दो-दो लाख रुपये दे दिए। शैक्षणिक दस्तावेज, पहचान पत्र, फोटो दिल्ली के निर्माण विहार स्थित स्काउट एंड गाइड के कार्यालय में जमा करवाए। छह माह में नौकरी देने के लिए चारों को हिमालय इंस्टीट्यूट कैंपटी मसूरी में ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया। नोएडा में एक महीने तक फिजिकल ट्रेनिंग भी करवाई गई। इस दौरान आरोपी ने अलग-अलग तिथियों में 37 लाख 8 हजार रुपये हड़प लिए। नौकरी नहीं मिलने पर रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में लखन प्रसाद के साथ-साथ मोहम्मद फयाद, मास्टर होशयार, संतोष और नवीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।