{"_id":"69dd3c5fa015465cd2076159","slug":"36736-mt-wheat-and-16711-mt-mustard-were-procured-in-the-mandis-of-the-district-palwal-news-c-25-1-mwt1001-111267-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: जिले की मंड़ियों में 36736 एमटी गेहूं और 16711 एमटी सरसों की हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: जिले की मंड़ियों में 36736 एमटी गेहूं और 16711 एमटी सरसों की हुई खरीद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह।
जिला नूंह में रबी विपणन सीजन के तहत गेहूं एवं सरसों की खरीद प्रक्रिया तेज गति से जारी है। जिला प्रशासन द्वारा मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, जिससे खरीद कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जिले की विभिन्न मंडियों में अब तक कुल 36 हजार 836 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि नूंह मंडी में 15 हजार 310 मीट्रिक टन, तावड़ू अनाज मंडी में 788.80 मीट्रिक टन, फिरोजपुर-झिरका अनाज मंडी में 1175.50 मीट्रिक टन व पुन्हाना मंडी में 19 हजार 219.80 मीट्रिक टन तथा पिनगवां अनाज मंडी में 341.50 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। उन्होंने आगे बताया कि जिले में सरसों की खरीद भी निरंतर जारी है और अब तक कुल 16711 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हो चुकी है।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि नूंह अनाज मंडी में 1152.30 मीट्रिक टन, तावड़ू अनाज मंडी में 7177.40 मीट्रिक टन, फिरोजपुर-झिरका अनाज मंडी में 1314.60 मीट्रिक टन तथा पुन्हाना अनाज मंडी में 7067.30 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं। खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु संबंधित एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की फसल का समय पर उठान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल बेचने से पहले मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करवाएं तथा गेट पास के लिए ई-खरीद मोबाइल ऐप का उपयोग करें, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसानों के हितों के प्रति पूर्णत: प्रतिबद्ध है और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।