फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   35 new fever patients were found in 4 villages, health department organized special investigation camps

4 गांवों में बुखार के 35 नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने लगाए विशेष जांच शिवि

Tue, 12 Oct 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
35 new fever patients were found in 4 villages, health department organized special investigation camps
हथीन। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को हथीन क्षेत्र के चार गांवों में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए। इस दौरान गांव चिल्ली में बुखार के 2 नए मरीज मिले। प्रवर चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार के मुताबिक, मालपुरी में कुल लोग जांच करवाने आए, जिनमें बुखार के 9 नए रोगी मिले। एक मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसी प्रकार गांव रूपडाका में 37 में से बुखार के 17 नए मरीज मिले। छांयसा गांव में 13 में से बुखार के सात नए रोगी मिले। उन्होंने बताया कि इन गांवों में मलेरिया, डेंगू एवं कोविड जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा घर-घर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके लिए 100 टीमों का गठन किया गया है। हर टीम में एक मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स, एक फील्ड वर्कर एवं एक लोकल वालंटियर रखे गए हैं, जो घर-घर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। जिन घरों में लार्वा मिल रहा है, उनके परिवारजनों को समझाया जा रहा है। नोटिस भी दिए जा रहे हैं। सफाई के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 बच्चों को जिला अस्पताल किया रेफर
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तेज बुखार के कारण छांयसा गांव के 5 बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। गांव निवासी नासिर ने बताया कि 10 वर्षीय लाइबा, इरम (5), अनिस्ता (7), साद (12) एवं मुकीम की डेढ़ वर्ष की बच्ची को तेज बुखार के बाद अस्थायी से पलवल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस गांव में अब तक बुखार से आठ बच्चों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed