{"_id":"5c3a2c0fbdec22732f092d05","slug":"31547316239-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी में खुदाई कर रहे दो मजदूर दबकर मरे, पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी में खुदाई कर रहे दो मजदूर दबकर मरे, पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिट्टी खिसकने से दो मजदूर 15 फीट नीचे दबे, मौत
असावटी-जाटोला रोड स्थित कंपनी में खुदाई के दौरान हुआ हादसा
पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। असावटी-जाटोला रोड स्थित एक कंपनी में मशीन लगाने के लिए करवाई जा रही खुदाई के दौरान शनिवार को मिट्टी खिसकने से दो मजदूर गहरे गड्ढे में दब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों के शव को मिट्टी के नीचे से जेसीबी मशीन की मदद से निकाला गया। सदर थाना पुलिस ने मामले में कंपनी मालिक और खुदाई करवा रहे ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का केस दर्ज कर लिया है।
असावटी-जाटोला रोड स्थित साकेत नामक कंपनी में प्रेस मशीन लगाने के लिए खुदाई चल रही थी। जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई करवाई जा रही थी और मजदूर ईंट लगाने का काम कर रहे थे। तभी अचानक 10-15 फीट की गहराई में काम कर रहे दो मजदूर मिट्टी के खिसकने से उसके नीचे दब गए। घटना के बाद आननफानन में दोनों को मिट्टी के नीचे से निकालने का काम शुरू किया गया।
घटना के करीब एक घंटे बाद मिट्टी हटाने का काम पूरा होने पर पहले एक को निकाला गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद दूसरे को निकाला गया, वह मृत हालत में पाया गया। दोनों मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के नंदापारा चंद्रपारा मालदा निवासी गणपति और आशुतोष के तौर पर की गई।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे बघोला पुलिस चौकी इंचार्ज दुलीचंद ने बताया कि साकेत नामक कंपनी में मिट्टी में दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। खुदाई करवाते समय कंपनी ने न तो किसी विभाग से कोई परमिशन ली थी और न ही मौके पर कोई सुरक्षा के इंतजाम थे। खुदाई करवाते समय पूरी लापरवाही बरती जा रही थी। इस मामले में साकेत कंपनी मालिक व खुदाई करवाने वाले ठेकेदार बाला जी प्रोजेक्ट के मालिक योगेश अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।