{"_id":"5c2e327cbdec225697311b5e","slug":"31546531452-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत, एक घायल
- गलत साइड में खड़े कैंटर से टकराने से बाइक सवार की मौत
- अन्य दो दुर्घटनाओं में चार लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। राजमार्ग पर गांव तुमसरा स्थित टोल प्लाजा पर बाइक सवार एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं मृतक का चाचा घायल हो गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए व घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर ट्रक को काबू कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि गांव फिरोजपुर भूरा उर्फ विक्रम और चाचा अशोक बुधवार शाम बाइक से होडल वन विभाग के कर्मचारियों की बैठक से वापिस लौट रहे थे। जब वे गांव तुमसरा स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो वहां वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई थी। भूरा ने बाइक को एक ट्रक के पीछे रोक लिया। इसी दौरान ट्रक चालक ने ट्रक को पीछे की तरफ चला दिया। इससे वह दोनों घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्सकों ने भूरा उर्फ विक्रम को मृत घोषित कर दिया। वहीं अशोक प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर ट्रक को काबू कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं एक अन्य सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 33 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दंपती सहित चार व्यक्ति घायल हो गए। जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि गदपुरी निवासी 33 वर्षीय सुरेश एक जनवरी की शाम बाइक से बल्लभगढ़ जा रहा था। जब सुरेश गांव सोफ्ता मोड़ के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक गलत साइड़ में खड़े ट्राला से टकरा गई। इस कारण सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्राला के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं गांव धतीर निवासी अमित ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि एक जनवरी को वह और उसकी पत्नी जया पलवल से गांव बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह गांव घुघेरा के समीप पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससेे अमित व उसकी पत्नी घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर बडोली निवासी राजबीर ने कैंप थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी जान पहचान वाले धर्मेंद्र व प्रताप को गांव लोहगढ़ के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।