{"_id":"5bf04efabdec2269b84644ee","slug":"31542475514-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत करके झूठा आरोप लगा मकान हडपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत करके झूठा आरोप लगा मकान हडपा
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत में झूठा आरोप लगाकर मकान हड़पने का आरोप
-एसपी ने दिए एसएचओ को जांच के आदेश
हथीन। समीपवर्ती गांव महलूका में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पंचायत में उस पर झूठा आरोप लगाकर मकान हड़प लिया है। इस मामले में एसपी वसीम अकरम ने हथीन थाना प्रभारी करमवीर खटाना को आवश्यक कार्यवाई के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता इदरीश ने बताया कि उसके गांव की युवती ने बीसरू के युवक से प्रेम विवाह किया था लेकिन इस मामले में युवती के परिजनों ने उसके बड़े बेटे अलीजान के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद युवती ने अदालत में बयान दिया कि उसने अपनी मर्जी से बीसरू निवासी युवक से निकाह किया है। उसका कोई अपहरण नहीं हुआ है। मामले में अदालत ने अलीजान को निर्दोष बता दिया। इसके बाद युवती के परिजनों ने पंचायत कर उस पर तीन लाख रुपये का दंड रखा। दंड के बदले उसके मकान पर कब्जा कर लिया। जब इस बात का पीड़ित ने विरोध किया तो युवती के परिजनों ने उसके दूसरे पुत्र के खिलाफ भी एक युवती के अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। इसके साथ आरोपी पांच लाख रुपये की भी मांग कर रहे हैं। एसपी वसीम अकरम ने इस मामले को गंभीरता से लिया और थाना प्रभारी हथीन को आवश्यक कार्यवाही करने के लिखित निर्देश दिए हैं।