फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   लूटपाट के दौरान बैंक कर्मी को गोली मारी, मौत

लूटपाट के दौरान बैंक कर्मी को गोली मारी, मौत

Sun, 04 Nov 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट के दौरान बैंक कर्मी को गोली मारी, मौत
लूटपाट के दौरान बैंक कर्मी को गोली मारी, मौत
विज्ञापन

- मृतक के गांव के ही थे आरोपी, पहचान होने पर मारी गोलियां
- ग्रामीणों व परिजनों ने शव को चौकी के सामने रख लगाया जाम
- दिल्ली स्थित येस बैंक में कार्यरत था मृतक, फरीदाबाद के एशियन अस्पताल में हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। अलावलपुर में शनिवार देर रात लूटपाट के दौरान अपनी पहचान उजागर होने पर गांव के ही दो बदमाश युवकों ने बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से नाराज ग्रामीणों ने रविवार की सुबह पलवल मोहना रोड पर युवक के शव को एंबुलेंस में रखकर अलावलपुर पुलिस चौकी के सामने जाम लगा दिया। जाम करीब तीन घंटे लगा रहा। बाद में डीएसपी अभिमन्यु लोहान द्वारा बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार करने व पुलिस चौकी प्रभारी को निलंबित कराने की सिफारिश के आश्वासन के बाद ही लोग शव को लेकर गए तथा जाम खोला।
अलावलपुर निवासी कालीरमन नामक युवक दिल्ली स्थित येस बैंक के फाइनेंस विभाग में नौकरी करता था। रोजाना की तरह रात करीब 11 बजे वह अपने गांव अलावलपुर लौट रहा था। गांव से मात्र 200 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी व गांव के बीच दो युवकों ने उसे रोक लिया तथा उसके साथ लूटपाट करनी शुरू कर दी। जब कालीरमन ने उन्हें पहचानने की बात कही तो दोनों युवकों ने कट्टे की दो गोलियां उसके पेट में मार दी। गोली लगने के बाद कालीरमन ने अपने भाई को फोन कर दिया तथा गोली लगने की बात बताई। यह सुनते ही उसके परिजन मौके पर आ गए। परिजनों को आता देख बदमाश कालीरमन से रुपये लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

परिजन कालीरमन को पलवल के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदाबाद के एशियन अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही कालीरमन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह फरीदाबाद से मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा वापस गांव लौटने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने शव वाली एंबुलेंस को अलावलपुर पुल पर बनी पुलिस चौकी के सामने खड़ी कर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। जाम लगाने की सूचना मिलते ही डीएसपी अभिमन्यु लोहान वहां पुलिस दल लेकर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया। लोगों का आरोप था कि गोली मारने वाले बदमाशों को रात को ही पुलिस ने गांव की चौपाल पर पकड़ लिया था, लेकिन बाद में उन्हें पुलिस वहीं छोड़ आई।
ग्रामीणों ने डीएसपी से कहा कि गांव में इस तरह के एक दर्जन से अधिक बदमाश युवक हैं, जो दिनदहाड़े देसी पिस्तौल लेकर घूमते हैं तथा गांव में उत्पात मचाते रहते हैं। ग्रामीणों का आरोप था कि चौकी के पुलिस कर्मी भी बदमाशों के साथ बैठकर शराब पीते हैं। ग्रामीणों ने डीएसपी को बताया कि शनिवार को कालीरमन की हत्या करने से पहले भी आरोपी युवकों ने गांव में तीन वारदात की थी, जिसकी शिकायत चौकी में दी गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस पर रिश्वत लेने के भी आरोप लगाए।


इस मामले में गांव के ही दिनेश, अजीत तथा तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अभिमन्यु लोहान, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed