फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   30 सितंबर को होने वाली सीएम रैली को लेकर कार्यकर्ताओं ने की बैठक

30 सितंबर को होने वाली सीएम रैली को लेकर कार्यकर्ताओं ने की बैठक

Tue, 25 Sep 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
30 सितंबर को होने वाली सीएम रैली को लेकर कार्यकर्ताओं ने की बैठक
सीएम रैली की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं ने की चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
होडल। 30 सितंबर को सीएम रैली को लेकर होडल अनाज मंडी में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने बैठक की। केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के मीडिया सलाहकार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 30 सितंबर को होडल की अनाज मंडी में एक हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की एक विशाल जन सभा का आयोजन किया जाएगा। जनसभा के आयोजक केंद्रीय मंत्री होंगे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत ने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। इलाके के गांवों में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने के बारे में बताया गया कि हर कार्यकर्ता को जनता से संपर्क कर रैली के बारे में बताया जाए। रैली को विशाल जनसभा का नाम दिया गया। जन सभा में होडल विधानसभा क्षेत्र के लिए नई योजनाओं की घोषणा की जायेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक रामरतन, प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल मांडोत, नरेंद्र विधुड़ी, हरेंद्र सिंह ,राधे श्याम कालडा, संजय गुर्जर ,सुशील कुमार जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, लखन पार्षद, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed