{"_id":"5b7aff5b42c792463f793a8a","slug":"31534787419-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी की जयंती पर गुटों में बंटी रही कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी की जयंती पर गुटों में बंटी रही कांग्रेस
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी की जयंती पर गुटों में बंटी रही कांग्रेस
-अशोक तंवर व हूडा गुट के कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती तो युवा कांग्रेस ने रोपे पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर सोमवार को एक बार फिर कांग्रेसियों में गुटबाजी दिखाई दी। एक तरफ जहां कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर गुट के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई, वहीं हूडा गुट के विधायक करण दलाल समर्थकों ने अलग कार्यक्रम आयोजित कर राजीव गांधी की जयंती मनाई।
अशोक तंवर गुट की तरफ से कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि इंदर दलाल के कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का 74वां जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राधा नरूला ने की। नरूला ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने पंचायती राज प्रणाली को मजबूत किया तथा महिलाओं को आरक्षण दिया। इंदर दलाल ने राजीव गांधी को कंप्यूटर क्रांति का जनक बताया। प्रदेश सचिव संतराम मेघवाल ने कहा कि राजीव गांधी दलित, वंचित व शोषित समाज के अधिकारों के लिए कार्य करते रहे तथा उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन तथा केरल में आई बाढ़ से मरने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता डॉ. शाहिद, ज्ञानचंद सैनी, कुलवीर बैंसला, विरेंद्र चौहान, ओमप्रकाश गुप्ता, राधेश्याम, सुभाष दलाल, सूरजमल, श्यामवीर राघव मौजूद थे।
वहीं हूडा गुट की तरफ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लाक प्रधान निदेश भारद्वाज के कार्यालय पर सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व .राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने स्व.गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। सभा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लिए दो मिनट का मौन धारण करके किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्य विजय अग्रवाल और प्रकाशचंद सिंगला ने भी स्व. गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस मौके पर चंद्रभान चुघ, विनोद जैन, अनिल भारद्वाज, प्रवीन गर्ग, राजेश चोपड़ा, भीम, हरीश शर्मा, मोनू, डॉ.शिवकुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा असावटा रोड़ स्थित निजी स्कूल में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष फिरेसिंह पोकसवाल ने की। स्कूल में अनेक प्रकार के दर्जनभर पौधे रोपे गए, वहीं सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों ने यह निर्णय लिया कि जब ये पौधे फल-फूल नहीं जाते तब इनका पूर्ण रुप से ध्यान रखेंगे।