{"_id":"5b688ff04f1c1b6f668b7ba6","slug":"31533579248-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच पर लगाया विकास कार्य न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच पर लगाया विकास कार्य न करने का आरोप
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंच पर लगाया विकास कार्य न करने का आरोप
पलवल। गांव भवाना के ग्रामीणों व पंचो ने सोमवार को लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त के प्रतिनिधि को सरपंच द्वारा गांव विकास कार्य न कराने के बारे में ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन पंच भूपेंद्र के नेृतत्व में सौंपा गया। उनके साथ पंच प्रेमलता, धनेश, अतुल, अर्जुन सिंह व चमन सिंह भी मौजूद थे।
ज्ञापन में कहा कि गांव में वर्तमान सरपंच के कार्यकाल में कोई विकास कार्य नहीं हुए। गांव के रास्ते कच्चे पड़े हुए तथा पानी निकासी का भी कोई उचित प्रबंध नहीं है। गांव के जोहड़ भी पक्के नहीं किए गए हैं। गांव आगरा कैनाल पर बना पुल हादसों का सबब बना हुआ है, परंतु सरपंच का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। सरपंच से जब विकास कार्य कराने के लिए कहा जाता है तो वह फंड न होने की बात कहता है। जबकि अन्य सभी पंचायतों में विकास कार्य सुचारु रूप से चल रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि महिला सरपंच होने के कारण उनका पति व ससुर पंचायत के कार्यों को देखते हैं, जोकि अपने अन्य कार्यों में लगे रहते हैं। उनके पास गांव की समस्याओं के लिए समय ही नहीं है। इसलिए बहुमत वाले पंच को सरपंच पद का कार्यभार सौंपा जाए। ज्ञापन देने वालों में संजय कुमार, जवाहर लाल, बिजेंद्र, सुमित शामिल रहे।