{"_id":"6012f5f18ebc3e31965c5773","slug":"314-health-workers-did-not-reach-for-vaccination-palwal-news-noi5623908191","type":"story","status":"publish","title_hn":"314 स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुंचे टीका लगवाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
314 स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुंचे टीका लगवाने
विज्ञापन
पलवल में कोरोना वैक्सीन लगाते हुए।
- फोटो : Palwal
314 स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुंचे टीका लगवाने
पलवल। कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने के लिए जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों का रुझान नहीं दिख रहा है। एक ओर जहां बृहस्पतिवार को 479 लोगों के टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन केवल 165 लोग ही पहुंचे जबकि 314 लोग अनुपस्थित रहे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. योगेश मलिक ने बताया कि टीकाकरण अभियान जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह़मदीप सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। विभाग के कर्मचारी अपने इस कार्य में जुटे हैं। टीकाकरण के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जिला नागरिक अस्पताल पलवल, उपमंडल नागरिक अस्पताल हथीन, दूधौला, अल्लीका, उटावड सिहौल, औरगाबाद, अलावलपुर, गुरुनानक अस्पताल, शांति मलिक नर्सिंग होम, अप्रैक्स अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र नांगल जाट, दीघोट व रसूलपुर केंद्र है। काफी कर्मचारियों के नाम टीका लगवाने वालों की सूची में हैं, लेकिन वे नहीं पहुंचे। हालांकि सभी को मैसेज के माध्यम से जानकारी दे दी गई थी। उन्हें दोबारा टीका लगवाने के लिए बुलाया जाएगा।
कोरोना महामारी के लिए तैयार वैक्सीन लगाने के मामले में पलवल जिला दूसरे नंबर पर चल रहा है। पहले चरण में 4390 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाना है। नियमित तौर पर यह काम किया जा रहा है। जल्द ही इस लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। - डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन