फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   30 couples registrations for married in haryana

 सर्वजातीय विवाह के लिए 30 जोड़ों का पंजीकरण

Tue, 05 Apr 2016 05:23 PM IST
palwal
palwal Updated Tue, 05 Apr 2016 05:23 PM IST
विज्ञापन

श्री वैश्य अग्रवाल विवाह समिति द्वारा 10 अप्रैल को होने वाले सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह के लिए 30 जोड़ों ने अपना पंजीकरण कराया है। समिति का लक्ष्य 100 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने का है। समारोह के संचालन के लिए सोमवार को उप-समितियों का गठन किया गया।

विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष एसपी मित्तल के अनुसार भोजन समिति का संयोजक ओमकार मंगला को बनाया गया है जबकि वेद मित्तल, अशोक गोयल, विजय गर्ग तथा सुभाष सिंगला सह संयोजक होंगे।
विज्ञापन


उनके सहयोग के लिए अग्रवाल सभा इकाई के युवा अध्यक्ष यशपाल गोयल, जिला वैश्य महासम्मेलन की युवा इकाई के अध्यक्ष सुधीर गर्ग तथा निकुंज गर्ग की टीम भी लगाई जाएगी। कन्यादान समिति का संयोजक शक्तिपाल मंगला को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केएल गुप्ता, यशपाल गर्ग तथा पुरुषोत्तम खंडेलवाल इस समिति के सह संयोजक होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक हीरा माहेश्वरी तथा सह संयोजक कविता गोयल को बनाया गया है। मंच संचालन का कार्य संजीव मंगला ओमप्रकाश गुप्ता देखेंगे। फेरा समिति का संयोजक अनिल सिंगला व परमानंद शास्त्री को बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed