फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   3 fingers of a medical store owner's father chopped off

Palwal News: मेडिकल स्टोर संचालक के पिता की तीन अंगुलियां काटीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
3 fingers of a medical store owner's father chopped off
हमलावर घायल को कार में डालकर पिनगवां ले गए, पुलिस ने नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। शहर के बीसरु रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर के सामने मंगलवार शाम आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मेडिकल स्टोर संचालक के पिता पर लाठी-डंडों और फरसे से हमला कर दिया। हमले के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक मौके से भाग गया, लेकिन आरोपियों ने दुकान के बाहर बैठे उसके पिता सलमुदीन को घेर लिया और बेरहमी से पीटा। फरसे से किए गए हमले में सलमुदीन की तीन अंगुलियां कट गईं। इसके बाद आरोपी उसे घायल अवस्था में अपनी क्रेटा कार में डालकर पिनगवां की तरफ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी शीशपाल ने कहा कि पुलिस जांच में जुटी है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब चार बजे एक क्रेटा कार में सवार होकर कुछ लोग बीसरु रोड स्थित मेडिकल स्टोर के सामने पहुंचे। उनके हाथों में लाठी-डंडे और फरसा था। कार से उतरते ही आरोपियों ने दुकान के बाहर बैठे सलमुदीन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले आरोपी घायल सलमुदीन को जबरन कार में डालकर मौके से फरार हो गए। हमले के दौरान फरसे से वार किए जाने के कारण सलमुदीन की तीन अंगुलियां कटकर दुकान के बाहर ही गिर गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ घटना की जानकारी आसपास के लोगों से ली। बताया जा रहा है कि आरोपी घायल सलमुदीन को पिनगवां क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद उसे उपचार के लिए नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया है। सलमुदीन सेवानिवृत सेना का जवान रह चुका है और वर्तमान में हरियाणा पुलिस मे ंसेवा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed