फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   3 admitted in ICU 5 out of danger

रानीका प्रकरण: 3 आईसीयू में भर्ती 5 खतरे से बाहर

Tue, 18 Jul 2023 11:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Tue, 18 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
3 admitted in ICU 5 out of danger
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। खंड के गांव रानीका के लिए चौथा दिन राहत भरा रहा और चिकित्सकों की टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए एक मरीज को आईसीयू से बाहर निकाला। अब केवल 3 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं, बाकी पांच मरीज खतरे से बाहर है। मंगलवार को दो बच्चों के शवों को रानीका गांव के कब्रिस्तान में दफनाया गया।

रानीका गांव के सरपंच पति हबीब का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती और उनके परिवार की मेडिकल जांच लगातार की जा रही है उनके खून पेशाब के नमूने लिए भेज दिए गए हैं तथा 4 मृतक बच्चों की जांच मधुबन लैब भेजी गई है।
विज्ञापन

शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. पवन कुमार का कहना है कि डॉक्टरों की विशेष टीम भर्ती किए गए रानीका गांव के मरीजों के इलाज में जुटी हुई है। अब जाकर उम्मीद बनी है कि यह सभी 8 मरीज बच जाएंगे। कल तक इनकी हालत खराब थी। देर शाम मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मुकेश वशिष्ठ ने रानीका गांव का दौरा किया और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि फिलहाल मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मृतक 4 बच्चों के लिए 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि का ऐलान किया है। मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती 8 मरीजों के इलाज पर जितना खर्च आएगा उसे हरियाणा सरकार वहन करेगी। वहां मौजूद जुबेर व इकबाल ने कहा कि जो मुआवजा राशि मुख्यमंत्री द्वारा देने का ऐलान किया है उस में इजाफा किए जाने की आवश्यकता है। अभी भी परिजनों को सांत्वना देने के लिए नेता, रिश्तेदार व अन्य जानकार लोग गांव में पहुंच रहे हैं। कुछ सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि भी गांव में पहुंचे। मौके पर सरफूदीन खान मेवाती, कवि निसार कोटिया, इकबाल खान आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed