{"_id":"65e608497421af41a50be94c","slug":"28-year-old-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-nuh-palwal-news-c-1-1-noi1019-1472305-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नूंह में 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नूंह में 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शहर के वार्ड नंबर 10 में एक 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से बीमार थी। इस वजह से वह मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती थी। दो दिन पहले ही डिस्चार्ज होकर घर पहुंची, लेकिन रविवार की शाम महिला को फंदे पर लटका पाया गया। परिजन महिला को मेडिकल कॉलेज नल्हड़ लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लिया।
सोमवार को पुलिस शव को लेकर मेडिकल कॉलेज से नूंह सीएचसी में पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंची। दोपहर को पोस्टमार्टम करने के बाद शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया। वहीं, दूसरी ओर मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज ना मिलने पर बेटी को मारने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार रमेश निवासी सोहना ने अपनी बेटी पूनम की शादी फरवरी 2014 में प्रवीन उर्फ विपिन निवासी वार्ड नंबर 10 नूंह के साथ की थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और रविवार शाम को बेटी की हत्या कर दी। वहीं, सिटी थाना प्रभारी सतपाल ने कहा कि मायके पक्ष की शिकायत पर धारा 498ए और 306 के तहत दहेज को लेकर आत्महत्या के लिए मजबूर का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में भी जुटी है।