फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   28 lakh rupees came out in the name of getting soil poured

मंडकौला बहुतकनीकी कॉलेज में मिट्टी डलवाने के नाम पर निकले 28 लाख रुपए

Wed, 30 Mar 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
28 lakh rupees came out in the name of getting soil poured
पलवल। नरेगा घोटाले में सरकारी खजाने से राशि निकालते समय नियमों का भी ख्याल नहीं रखा गया। नाबालिग बच्चों के नाम जॉबकार्ड बनाए गए और 30 किलोमीटर दूर गांवों के मजदूरों से काम करवाया गया। दो नाबालिगों से मिट्टी डलवाकर उनके नाम पर 50 हजार रुपये से अधिक की राशि भी जमा कर दी गई। मिट्टी डालने के लिए 100 दिन की जगह आठ महीने तक काम करवाया गया। मंडकौला गांव स्थित बहुतकनीकी संस्थान में मिट्टी डालने के नाम पर 28 लाख रुपये निकाल लिए गए। मंडकौला में पिछले दो साल में करीब 92 लाख रुपये की मिट्टी डाली गई। कोरोना काल में करीब 76 लाख रुपये की मिट्टी डाली गई।
विज्ञापन

मंडकौला के पॉलिटेक्निकल कॉलेज में 584 लोगों के नाम मिट्टी डालने में दर्शाए गए हैं। इनमें 274 मजदूर मंडकौला गांव के और 310 मजदूर अन्य 10 गांवों के है। इन गांवों में अंधरौला, खिल्लूका, घर्रोट, मलाई, फिरोजपुर राजपूत, छायसां, हुडीथल, रूपडाका, उटावड, खेडली ब्राह्मण शामिल हैं। इन गांवों के 310 मजदूरों के नाम अकाउंट में राशि जमा करना दर्शाया गया है। मंडकौला पालिटेक्निकल कॉलेज मलाई गांव से करीब 30 किलोमीटर दूर है। पहले साल कॉलेज में सात लाख और दूसरे साल 21 लाख रुपये की मिट्टी डाली गई। गांव मंडकौला में 14-15 साल के बच्चों के भी जॉबकार्ड बनाकर उनके अकाउंट में राशि जमा करवाई गई है। बाप और दो नाबालिग बेटों के अकाउंट में 50 हजार रुपये से अधिक की राशि जमा करवाई गई।
विज्ञापन

छह माह पहले मिट्टी डाली, रविवार रात फिर डाल दी
गांव लडमाकी, महलूका और हुचपुरी के कब्रिस्तान में मिट्टी डालने के नाम पर करीब 20 लाख रुपये निकाल लिए गए। करीब 6 महीने पहले मिट्टी डालकर मजदूरों के अकाउंट में राशि जमा करवा दी गई, लेकिन रविवार की रात जेसीबी और ट्रैक्टरों से फिर मिट्टी डाल दी गई। जांच करने गईं नरेगा लोकपाल पंकज शर्मा मिट्टी का असेसमेंट भी नहीं करवा पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 66 गांवों में जांच के दौरान कोई काम नहीं पाया गया है। नरेगा कार्यों की जांच के लिए चंडीगढ़ से आई टीम वापस जा चुकी है। अधिकारियों की निगाह अब टीम की जांच रिपोर्ट और कार्रवाई पर टिकी है।
- प्रशांत कुमार, सीईओ जिला परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed