फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   25 cows freed from the clutches of smugglers, three arrested

तस्करों के चंगुल से 25 गोवंश कराए मुक्त, तीन गिरफ्तार

Sun, 06 Feb 2022 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
25 cows freed from the clutches of smugglers, three arrested
पलवल। पुलिस ने कैंटर और एक कार से 25 गोवंशों को मुक्त कराया है। सदर थाना पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इन गाड़ियों को पायलट कर रही एक गाड़ी फरार हो गए। आरोपियों की पहचान तारीफ, कामिल और जुन्ना निवासी उटावड़ के रूप में हुई। पुलिस ने कैंटर से 24 और कार से एक गोवंश बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम के अनुसार, शनिवार रात करीब दो बजे गांव रतिपुर के समीप गश्त के दौरान गोरक्षा दल के कार्यकर्ता हिमांशु और सोनू ने सूचना दी कि पलवल की तरफ से एक कैंटर और कार में गोवंशों को भरकर उटावड़ की तरफ ले जाया जा रहा है। एक कार उन्हें पायलट कर रही है। सूचना मिलने पर गांव रतिपुर के समीप नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद सफेद रंग की कार आई, जिसे रुकने का इशारा किया। लेकिन वह तेज गति से निकल गई। इसके बाद पुलिस ने सड़क पर नाकाबंदी कांटे लगा दिए। इसी दौरान एक कैंटर और उसके पीछे कार आई तो कांटे से गुजरते ही पंचर हो गई और पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। कैंटर से दो और कार से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों गाड़ियों से 25 गोवंशों को मुक्त कराया गया। आरोपियों की पहचान तारीफ, कामिल और जुन्ना निवासी उटावड़ के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed