{"_id":"5c6997d2bdec22737361c611","slug":"21550424018-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 प्रतिशत रोजगार हरियाणा के स्थाई निवासी युवाओं को दिया जायेगा: दुष्यंत चौटाला77","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 प्रतिशत रोजगार हरियाणा के स्थाई निवासी युवाओं को दिया जायेगा: दुष्यंत चौटाला77
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
75 फीसदी नौकरियां स्थानीय युवकों को देंगे: चौटाला
-जजपा की जनसभा में सांसद दुष्यंत ने सरकार आने पर घोषणा लागू करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। स्थानीय युवाओं को नौकरियां देने का वादा कर जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश की राजनीतिक चौसर पर चुनावी पासा फेंक दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिसार से लोकसभा सांसद दुष्यंत चौटाला ने रविवार को यहां आयोजित जनसभा में घोषणा की कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो हरियाणा की 75 प्रतिशत नौकरियां राज्य के स्थायी निवासी युवाओं को दी जाएंगी। सरकार द्वारा ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि राज्य में कोई भी युवा बेरोजगार नहीं रहेगा।
सांसद चौटाला ने कहा कि उनकी कोशिश है कि हरियाणा में समान रूप से जल का बंटवारा हो। हथीन सहित पूरे पलवल और नूंह जिले को नहरी पानी उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक करोड़ 72 लाख मतदाता हैं। जननायक जनता पार्टी का लक्ष्य 40 प्रतिशत वोट प्राप्त करना है। चुनावी गठबंधन के सहारे प्रदेश की सत्ता हासिल करने की रणनीति के तहत उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल की नीति एक नोट एक वोट के माध्यम से भी आम आदमी को भी पार्टी से जोड़ा जाएगा। सांसद चौटाला ने कहा कि
महिला सुरक्षा का वादा
सांसद ने कहा कि प्रदेश में आधी आबादी को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। बहन-बेटियों की ओर कोई भी मनचला आंख उठाकर नहीं देख पाएगा। बुजुर्गों को सुविधा देने लिए ओल्ड ऐज पेंशन योजना में भी बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 58 साल के पुरुष और 55 साल की महिलाओं को पेंशन के रूप में सम्मान भत्ता दिया जाएगा। जनसभा का आयोजन पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने किया और इस मौके पर उन्होंने जननायक जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन
पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि
सांसद चौटाला ने अपना भाषण पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद शुरू किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए शहीदों के आश्रितों को वाजपेयी सरकार की नीति के अनुरूप गैस एजेंसी या पेट्रोल पम्प तुरंत प्रभाव से आवंटित करें। चौटाला ने राज्य कर्मचारियों के लिए कहा कि सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन प्रणाली लागू कर दी जाएगी। इस मौके पर सभा को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, कर्नल धर्मपाल राघव, महासचिव बलदेव अलावलपुर, भूदेव शर्मा, सुखराम डागर आदि ने संबोधित किया। जनसभा में हथीन के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह, पूर्व पार्षद मंगल सिंह, पार्षद रविन कुमार, विजय सिंगला, ईश्वर नम्बरदार, योगेन्द्र सहरावत आदि जजपा को समर्थन देने की घोषणा की।
माला की राशि शहीदों के परिवारों तक पहुंचाने को कहा
चौटाला ने जनसभा में नोटों की मालाएं पहनने से इंकार कर दिया। पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने अनुरोध किया कि वे एक-एक व्यक्ति से चंदा एकत्रित करके बनाई मालाओं को स्वीकार करें। परन्तु चौटाला ने मालाओं के रूप में इकट्ठे हुए 2 लाख दस हजार रुपये लेने से इनकार कर दिया और इस राशि को पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के परिजनों के सहायता के लिए बनाए कोष में जमा करवाने को कहा।
-