फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   स्कूलों में दी जाने वाली शिक्षा की ली जानकारी

स्कूलों में दी जाने वाली शिक्षा की ली जानकारी

Thu, 20 Dec 2018 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में दी जाने वाली शिक्षा की ली जानकारी
बेटियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाएं: मित्तल
विज्ञापन

- प्रोजेक्ट निदेशक रॉकी मित्तल ने किया कन्या माध्यमिक विद्यालय कैंप का दौरा
पलवल। हरियाणा सरकार के एक और सुधार कार्यक्रम के प्रोजेक्ट निदेशक रॉकी मित्तल ने गुरुवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप पलवल का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने स्कूल में शिक्षा संबंधी सुविधाओं व स्कूली छात्राओं से उनकी सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार छात्राओं की सुरक्षा को लेकर काफी संवेदनशील और गंभीर है। महिला सुरक्षा के लिए महिला हेल्प लाईन नंबर 1091 शुरू किया गया है। उन्होंने दुर्गा शक्ति एप व महिला सशक्तिकरण जैसी विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि शीघ्र ही जिले में मनचलों, तेज आवाज में अभद्र गानों के साथ ऑटो चलाने वालों पर नकेल कसी जाएगी। उनके द्वारा प्रदेश के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने महिला थाना प्रभारी कमला देवी को निर्देश देते हुए कहा कि वह बेटियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाएं। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर शरारती तत्वों द्वारा की जाने वाली छेड़खानी पर लगाम लगाएं। मित्तल ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैम्प पलवल के प्रधानाचार्य प्रमोद भारद्वाज से कहा कि वे स्कूल में नोटिस बोर्ड पर महिला थाना प्रभारी का नाम व दूरभाष नंबर चिंह्ति करें ताकि वारदात के समय किसी प्रकार का व्यवधान न हो और दुर्गा शक्ति एप के बारे में समय-समय पर छात्राओं को जागरूक करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed