{"_id":"5c081282bdec22418d761e3b","slug":"21544032898-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में किसानों के सामूहिक ग्रुप बनाने व नेट बैंकिंग पर जोर देने पर चर्चा हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में किसानों के सामूहिक ग्रुप बनाने व नेट बैंकिंग पर जोर देने पर चर्चा हुई
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल इंडिया योजना को बढ़ावा देने पर चर्चा
पलवल। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की क्षेत्रीय स्तर पर हुई बैठक में किसानों के सामूहिक ग्रुप बनाकर उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने, नेट बैंकिंग और डिजिटल इंडिया योजना को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। बैठक में चेयरमैन अनिल नंद ने कहा कि आज डिजिटल कार्यों और ऑनलाइन बैंकिंग की जरूरत है। उन्होंने बैंक प्रबंधकों से कहा कि वे किसानों व उपभोक्ताओं को ऑनलाइन काम करने के लिए प्रेरित करें तथा किसानों को नेट बैंकिंग चलाने के तरीके बताए। उनके लिए कार्यशालाएं लगाकर उन्हें इस योजना के बारे में बताएं तथा बैंक द्वारा किसानों के लिए चलाई जाने वाली ऋण व अन्य योजनाओं के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि किसानों को डेयरी व मूर्गी पालन से होने वाले लाभ व उनके लिए ऋण योजनाओं की भी जानकारी दी जाए। इस अवसर पर प्रबंधक एसके गोगिया, चंदन सिंह, आरके चौहान, केबी चौधरी, देवराज मंगला विशेष रूप से मौजूद थे। ब्यूरो