{"_id":"5c056f6ebdec2241b439c8b0","slug":"21543860078-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"68 दिव्यांगों को दी बैटरी चलित तिपहिया साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68 दिव्यांगों को दी बैटरी चलित तिपहिया साइकिलें
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
68 दिव्यांगों को दी बैटरी चलित तिपहिया साइकिलें
पलवल। जिला रेडक्रास सोसायटी के तत्वावधान में सोमवार को लघु सचिवालय में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त व सोसायटी के प्रधान डॉ. मनीराम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त ने 68 दिव्यांगों को बैटरी चलित तिपहिया साइकिलों को वितरित किया। ये तिपहिया साइकिलें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के उपक्रम अलिमको द्वारा दी गई हैं। उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांगों की सहायता के लिए सरकार खासकर समाज कल्याण विभाग पूरी तरह से प्रयासरत है। दिव्यांग भी समाज का हिस्सा हैं तथा उन्हें आत्म निर्भर बनाने में समाज के लोगों को भी आगे आना चाहिए। इस अवसर पर अलिमकों के प्रतिनिधि अनजानी शुक्ल भी मौजूद रहे। उन्होंने 100 से भी अधिक दिव्यांग जन का परीक्षण किया तथा उपयुक्त दिव्यांग को मोटराइज्ड तिपहिया साइकिल के लिए चयनित किया।